section 52
Entries in punishment books
The Jharkhand Prisons and Correctional Services Act, 2025दंड पुस्तिकाओं में प्रविष्टियां 1. धारा 22 में निर्धारित दंड पुस्तिका में, दिए गए प्रत्येक दंड के संबंध में, बंदी का नाम, पंजी संख्या, वह वर्ग (चाहे अद्यतन हो या नहीं, या सुरक्षा वर्गीकरण), वह कारा अपराध जिसका वह दोषी था, वह तिथि जब ऐसा कारा अपराध किया गया था, बंदी के विरुद्ध प्रविष्टि, विगत कारा अपराधों की संख्या, तथा उसके अंतिम कारा अपराध की तिथि, दिया गया दंड, तथा दंड दिए जाने की तिथि प्रविष्टि की जाएगी। 2. प्रत्येक गंभीर कारा अपराध के मामले में, अपराध को सिद्ध करने वाले गवाहों के नाम प्रविष्ट किए जाएंगे, अधीक्षक गवाहों के साक्ष्य का सार, बंदी का बचाव, तथा उसके कारणों सहित निष्कर्ष प्रविष्ट करेगा। 3. प्रत्येक दंड से संबंधित प्रविष्टियों के सामने कारार और अधीक्षक प्रविष्टियों की शुद्धता के साक्ष्य के रूप में अपने हस्ताक्षर लगाएंगे।
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.