section 99
खेलकूद एवं पाठ्येतर गतिविधियाँ
The Jharkhand State University Act, 2026Education2026159 of 169 sections available17 chapters
Chapter VII Chapter VII
Statutory text
- (1) विश्वविद्यालय, अंगीभूत महाविद्यालयों तथा सम्बद्ध महाविद्यालयों में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलकूद, शारीरिक शिक्षा, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एन०सी०सी०), राष्ट्रीय सेवा योजना (एन०एस०एस०) तथा अन्य पाठ्येतर एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के समुचित संचालन एवं प्रोत्साहन हेतु आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
- (2) खेलकूद एवं पाठ्येतर गतिविधियों के संचालन, प्रबंधन, आधारभूत संरचना के विकास एवं आवश्यक वित्तीय प्रावधान से संबंधित शर्तें एवं नियम परिनियमों द्वारा विहित किए जाएंगे।
Study data processing for this section.
Some statutory text is still being prepared for this language version.
PDF: pending for this language.