section 151
ववश्वववद्यालय के पिाधधकाररयों, शििकों तथा शििकेत्तर कशमतयों की प्रोन्ननत
The Jharkhand State University Act, 2026Chapter XV Chapter XV
विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों की प्रोन्नति
(क) विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की प्रोन्नति के संबंध में आयोग द्वारा परिनियमों, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC)/संबद्ध विनियामक निकायों एवं राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित नियमों, दिशा-निर्देशों एवं अर्हताओं के अनुसार विचार कर अनुशंसा की जाएगी;
(ख) विश्वविद्यालय द्वारा प्रोन्नति हेतु पात्र एवं अर्हताधारी पदाधिकारियों, शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों के आवेदन-पत्र मय सेवा-अभिलेख एवं कार्य-मूल्यांकन प्रतिवेदन आयोग को अग्रेषित किए जाएंगे;
(ग) आयोग प्राप्त आवेदनों एवं अभिलेखों की संवीक्षा तथा विहित प्रक्रिया एवं मापदंडों के अनुसार मूल्यांकन करने के उपरांत प्रोन्नति हेतु उपयुक्त अभ्यर्थियों की सूची अपनी अनुशंसा सहित विश्वविद्यालय को प्रेषित करेगा;
(घ) सिंडिकेट, आयोग की अनुशंसा के आधार पर तथा तद्विषयक परिनियमों के प्रावधानों के अधीन प्रोन्नति प्रदान करने संबंधी अंतिम आदेश जारी करेगा।
Study data processing for this section.
Some statutory text is still being prepared for this language version.
PDF: pending for this language.