section 86
विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रोन्नति
The Jharkhand State University Act, 2026Education2026159 of 169 sections available17 chapters
Chapter VI Chapter VI
Statutory text
विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रोन्नति
- (1) विश्वविद्यालय तथा उसके अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सभी स्वीकृत पदों पर नियुक्ति एवं प्रोन्नति परिनियमों में विहित रीति तथा राज्य सरकार एवं आयोग द्वारा निर्धारित चयन प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।
- (2) शिक्षकेत्तर पदों पर सीधी नियुक्ति एवं प्रोन्नति के मामलों में राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित आरक्षण नीति और रोस्टर नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
- (3) शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की सेवा शर्तें, वेतनमान, अनुशासन एवं आचरण संबंधी नियम परिनियमों तथा राज्य सरकार के संगत नियमों द्वारा विनियमित होंगे।
Study data processing for this section.
Some statutory text is still being prepared for this language version.
PDF: pending for this language.