section 128
वावषतक प्रनतवेिन
The Jharkhand State University Act, 2026Education2026159 of 169 sections available17 chapters
Chapter XII Chapter XII
Statutory text
- (1) विश्वविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन सिंडिकेट के निदेशानुसार तैयार किया जाएगा, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ विश्वविद्यालय द्वारा अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए उठाए गए कदमों और पूर्ववर्ती वित्तीय वर्ष के दौरान विश्वविद्यालय के कार्यों एवं गतिविधियों का विवरण शामिल होगा।
- (2) वार्षिक प्रतिवेदन को सीनेट के विचारार्थ उसके वार्षिक अधिवेशन में प्रस्तुत किया जाएगा और सीनेट उस पर विचार करेगी तथा उस पर संकल्प पारित कर सकेगी।
- (3) सीनेट द्वारा पारित किसी संकल्प की प्रति और उस पर सिंडिकेट द्वारा की गई कार्रवाई के विवरण के साथ वार्षिक प्रतिवेदन, कुलाधिपति और राज्य सरकार को प्रेषित किया जाएगा।
- (4) राज्य सरकार वार्षिक प्रतिवेदन को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के समक्ष रखवाएगी।
Study data processing for this section.
Some statutory text is still being prepared for this language version.
PDF: pending for this language.