section 97
परीक्षाफल की घोषणा
The Jharkhand State University Act, 2026Education2026159 of 169 sections available17 chapters
Chapter VII Chapter VII
Statutory text
परीक्षाफल की घोषणा
- (1) परीक्षा नियंत्रक द्वारा प्रत्येक परीक्षा के समापन की तिथि से तीस दिनों के भीतर परीक्षाफल तैयार कर घोषित किया जाएगा: परंतु किसी भी परिस्थिति में परीक्षाफल की घोषणा परीक्षा के समापन की तिथि से पैंतालीस दिनों से अधिक विलंबित नहीं होगी।
- (2) यदि किसी अपरिहार्य कारणवश विश्वविद्यालय उप-धारा
- (1) में विनिर्दिष्ट समय-सीमा के भीतर परीक्षाफल घोषित करने में असमर्थ रहता है, तो परीक्षा नियंत्रक सिंडिकेट को एक विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा, जिसमें विलंब के कारणों का स्पष्ट उल्लेख होगा।
- (3) सिंडिकेट उक्त प्रतिवेदन पर विचार करने के उपरांत परीक्षाफल घोषित करने हेतु पंद्रह दिनों से अनधिक का अतिरिक्त समय प्रदान कर सकेगा।
- (4) निर्धारित समय-सीमा के भीतर परीक्षाफल घोषित करने में विफलता की स्थिति में, सिंडिकेट द्वारा जांच की जाएगी तथा विलंब के लिए उत्तरदायी पाए जाने वाले संबंधित पदाधिकारी, शिक्षक अथवा कर्मचारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Study data processing for this section.
Some statutory text is still being prepared for this language version.
PDF: pending for this language.