section 84
शिक्षकों की नियुक्ति और प्रोन्नति
The Jharkhand State University Act, 2026Education2026159 of 169 sections available17 chapters
Chapter VI Chapter VI
Statutory text
शिक्षकों की नियुक्ति और प्रोन्नति
- (1) विश्वविद्यालय तथा इसके अंगीभूत महाविद्यालयों में शिक्षकों (सहायक प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं प्राध्यापक) के सभी स्वीकृत पदों पर नियमित नियुक्ति आयोग की अनुशंसा पर की जाएगी।
- (2) शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, अनुभव एवं अन्य सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यू०जी०सी०) एवं संबंधित शीर्ष विनियामक निकायों द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानकों तथा राज्य सरकार के नियमों/परिनियमों के अनुरूप होंगी।
- (3) शिक्षकों की प्रोन्नति (कैरियर एडवांसमेंट स्कीम अथवा अन्य प्रोन्नति योजनाओं के अंतर्गत) आयोग की अनुशंसा पर परिनियमों तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मार्गनिर्देशों के अनुसार की जाएगी।
- (4) शिक्षकों की सभी नियुक्तियों एवं प्रोन्नतियों में राज्य सरकार की आरक्षण नीति का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
Study data processing for this section.
Some statutory text is still being prepared for this language version.
PDF: pending for this language.