section 21
साधारण परिषद
The Sanchi University of Buddhist-Indic studies Act, 2012विश्वविद्यालय की एक साधारण परिषद होगी, जिसमें निम्नलिखित सदस्य होंगे, अर्थात् :-
क - पदेन सदस्य
(एक) मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री - अध्यक्ष (दो) कुलाधिपति - उपाध्यक्ष (तीन) मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग का भारसाधक मंत्री; - सदस्य (चार) मध्य प्रदेश सरकार के वित्त विभाग का भारसाधक मंत्री - सदस्य (पांच) मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग का भारसाधक सचिव - सदस्य (छह) मध्य प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विभाग का भारसाधक सचिव - सदस्य (सात) मध्य प्रदेश सरकार के वित्त विभाग का भारसाधक सचिव - सदस्य (आठ) केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान, सारनाथ का निदेशक/कुलपति - सदस्य (नौ) कुलपति - सदस्य-सचिव
ख - नामनिर्दिष्ट सदस्य
(दस) बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन के क्षेत्र से राज्य सरकार के परामर्श से कुलाध्यक्ष द्वारा नामनिर्दिष्ट दो विद्वान - सदस्य (ग्यारह) कला, विज्ञान, साहित्य तथा लोकजीवन के क्षेत्र से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा नामनिर्दिष्ट छह विशिष्ट व्यक्ति - सदस्य (बारह) मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नामनिर्दिष्ट एक सदस्य - सदस्य
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.