section 22
विद्या परिषद की सदस्यता
The Madhya Pradesh National Law Institute University Act, 2018(१) विद्या परिषद में निम्नलिखित सदस्य होंगे, अर्थात् :- (एक) कुलपति, जो उसका अध्यक्ष होगा; (दो) विख्यात शिक्षाविद या साहित्यिक व्यक्ति (मेन आफ लेटर्स) या विद्वत वृत्तियों के सदस्यों या प्रख्यात सामाजिक व्यक्तियों में से तीन व्यक्ति जो विश्वविद्यालय की सेवा में नहीं हैं, साधारण परिषद के परामर्श से अध्यक्ष द्वारा नामनिर्देशित किए जाएंगे; (तीन) मध्यप्रदेश सरकार के विधि और विधायी कार्य विभाग का प्रमुख सचिव; (चार) मध्यप्रदेश राज्य विधिज्ञ परिषद का एक नामनिर्देशिती; (पांच) विश्वविद्यालय के समस्त संकायाध्यक्ष; (छह) विभागाध्यक्षों से भिन्न समस्त आचार्य; (सात) अध्यापन कर्मचारियों के दो सदस्य जो सह-आचार्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे कुलाधिपति द्वारा नामनिर्देशित किए जाएंगे. (२) पदेन सदस्यों से भिन्न, सदस्यों की पदावधि तीन वर्ष होगी.
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.