section 36
वित्तीय प्राक्कलन
The Rashtriya Vidhi Sansthan Vishwavidyalaya Adhiniyam, 1997Education199747 sections
Statutory text
(1) कार्य परिषद ऐसी तारीख के पूर्व, जो विनियमों द्वारा विहित की जाए, आगामी वर्ष के लिए वित्तीय प्राक्कलन तैयार करेगी ओर उन्हें साधारण परिषद के समक्ष रखेगी. (2) कार्य परिषद उस दशा में जहां ऐसी रकम से, जिसका बजट में प्रावधान किया गया है, अधिक व्यय किया जाना है या अत्यावश्यकता की दशा में, व्यय किया जाता है, अभिलिखित किए जाने वाले कारणों से और विनियमों में विनिर्दिष्ट निबन्धन तथा शर्तों के अध्यधीन रहते हुए, व्यय कर सकेगी जहां ऐसे अधिक व्यय के संबंध में बजट में कोई प्रावधान नहीं किए गए हैं वहां एक रिपोर्ट साधारण परिषद को उसके आगामी सम्मिलन में की जाएगी.
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.