section 19
कतिपय पदो का अर्थ
Uttarakhand Rajya Vidhan Sabha Act, 2008General200828 sections
Statutory text
इस अध्याय के प्रयोजनार्थ- (क) पद 'सभा' के अन्तर्गत यूनाइटेड प्राविन्सेंस लेजिस्लेटिव असेम्बली भी है- (एक) जिसने इस रूप में, इंडियन इंडिपेंडेन्स एक्ट, 1947 के, प्रारम्भ होने के पूर्व या पश्चात, गवर्नमेंट आफ इंडिया एक्ट, 1935 के अधीन गठन के पश्चात कार्य किया, या (दो) जिसने 'भारत का संविधान' के अधीन राज्य के लिये अस्थायी विधान मण्डल के रूप में कार्य किया। (ख) 'एक वर्ष', से बारह कलेण्डर मास की अवधि अभिप्रेत है, (ग) जिस अवधि मे कोई व्यक्ति सभा में अपनी सदस्यता के आधार पर धारा 2 के खण्ड (च) में उल्लिखित किसी पद पर आसीन रहा हो, उस अवधि की भी गणना, ऐसी सदस्यता की अवधि अवधारित करने के लिये, की जायेगी।
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.