section 19
लेखे तथा संपरीक्षा
The Chhattisgarh Gramodyog Adhiniyam, 1978General197840 sections
Statutory text
१९. (१) बोर्ड समुचित लेखा-पुस्तकें तथा ऐसी अन्य पुस्तकें, जो कि नियमों द्वारा अपेक्षित हो, बनाये रखवायेगा तथा लेखे का वार्षिक विवरण नियमों के अनुसार तैयार करेगा। (२) बोर्ड प्रतिवर्ष अपने लेखाओं की संपरीक्षा ऐसे व्यक्ति द्वारा करवायेगा जिसके संबंध में राज्य सरकार निर्देश दें। (३) जैसे ही बोर्ड के लेखाओं की संपरीक्षा कर ली जाय, बोर्ड एक प्रतिलिपि संपरीक्षक की रिपोर्ट की एक प्रतिलिपि के साथ तथा उस पर की गई अपनी टिप्पणियों के साथ राज्य सरकार को भेजेगा। (४) बोर्ड ऐसे निर्देशों का पालन करेगा जैसे कि राज्य सरकार संपरीक्षक रिपोर्ट तथा उस पर की गई बोर्ड की टिप्पणियों का परिशीलन करने के पश्चात् जारी करना ठीक समझें।
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.