section 11
Functions of Gram Panchayat
The H.P. Panchayati Raj Act, 1994-(Hindi version(1) ग्राम पंचायत, अनुसूची-1 में विनिर्दिष्ट कृत्यों का पालन करेगी। (2) इस अधिनियम में किसी बात के होते हुए भी, सरकार सामान्य या विशेष आदेश द्वारा ग्राम पंचायत को, अनुसूची-2 में विनिर्दिष्ट उन मामलों सहित आर्थिक विकास एवं सामाजिक न्याय के लिए योजनाओं को तैयार करने और निष्पादन का कार्य सौंप सकेगी, तथा ग्राम पंचायत उन कृत्यों का पालन भी करेगी। (3) राज्य सरकार, सामान्य या विशेष आदेश द्वारा ग्राम पंचायत के कृत्यों में परिवर्तन कर सकेगी या उसे सौंपे गए कृत्यों और कर्तव्यों को वापस ले सकेगी और जब सरकार, पंचायत को सौंपे गए किन्हीं कृत्यों के निष्पादन का जिम्मा ले ले, तब ग्राम पंचायत ऐसे कृत्यों के लिए जिम्मेदार नहीं होगी जब तक कि ऐसे कृत्य पुनः ग्राम पंचायत को सौंप नहीं दिए जाते हैं। (4) सरकार, अधिसूचना द्वारा और ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए जो उसमें विनिर्दिष्ट की जाए, निम्नलिखित कर सकेगी:— (क) ग्राम सभा क्षेत्र में स्थित वन के प्रबंध और अनुरक्षण का किसी ग्राम पंचायत को अंतरण; (ख) ग्राम सभा क्षेत्र में स्थित सरकारी बंजर भूमि, चरागाहों या खाली भूमि के प्रबंध को ग्राम पंचायत के हवाले करना; (ग) किसी सिंचाई संकर्म का संरक्षण और इसका निष्पादन तथा किसी ऐसे संकर्म के जल के विनियमन/वितरण का ग्राम पंचायत को अंतरण; (घ) ग्राम सभा की अधिकारिता में स्थित किसी लोक संपत्ति का ग्राम पंचायत को अंतरण; (ड़) सरकार की ओर से भू-राजस्व के संग्रहण और उससे संबंधित अभिलेखों के रख-रखाव को, ग्राम पंचायत को सौंपना; और (च) ऐसे अन्य कृत्य सौंपना जो विहित किए जाएं: परन्तु यह कि जब खंड (क) के अधीन वन के प्रबंध और अनुरक्षण का कोई अंतरण या खंड (ग) के अधीन किसी सिंचाई संकर्म का अंतरण किया जाता है तो, सरकार निर्देश देगी कि ऐसे प्रबंध और अनुरक्षण के लिए अपेक्षित राशि या ऐसे वन या सिंचाई संकर्म से आय का पर्याप्त भाग ग्राम पंचायत के व्ययन पर रखा जाएगा। (5) ग्राम पंचायत को, उसे सौंपे गए, सुपुर्द किए गए या प्रत्यायोजित किए गए सभी कृत्यों को कार्यान्वित करने के लिए आवश्यक या आनुषंगिक सभी कार्यों को करने की, विशिष्टतः और पूर्ववर्ती शक्तियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, इस अधिनियम के अधीन विनिर्दिष्ट सभी शक्तियों को प्रयोग करने की शक्तियां प्राप्त होंगी।
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.