section 4
शासी परिषद
The Jharkhand State Highway Authority Act, 2007शासी परिषद् प्राधिकार की उच्चतम नीति निर्माता निकाय होगी और उसकी अध्यक्षता राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा की जायगी । परिषद् के अन्य सदस्य निम्नलिखित होंगे:- (क) मंत्री, पथ निर्माण विभाग, झारखण्ड - उपाध्यक्ष (ख) मंत्री, वित्त, झारखण्ड - सदस्य (ग) मंत्री, योजना, झारखण्ड - सदस्य (घ) मुख्य सचिव, झारखण्ड - सदस्य (ङ) विकास आयुक्त, झारखण्ड - सदस्य (च) प्रधान सचिव/सचिव, वित्त विभाग, झारखण्ड - सदस्य (छ) प्रधान सचिव/सचिव, योजना विभाग, झारखण्ड - सदस्य (ज) प्राधिकार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी - सदस्य (प्रधान सचिव/सचिव, पथ निर्माण विभाग, झारखण्ड) (झ) अभियंता प्रमुख पथ निर्माण विभाग, झारखण्ड - सदस्य (ञ) दो विशेषज्ञ (जो शासी परिषद् द्वारा चयनित किए जायेंगे) - विशेषज्ञ-सदस्य (ट) प्राधिकार के सदस्य (तकनीकी) - संयोजक सदस्य
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.