section 7
निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने की शर्तें
The Act of Madhya Pradesh Niji Vishwavidyalaya (Sthapna evam Sanchalan) adhiniyam 2007Education200734 sections
Statutory text
धारा ६ की उपधारा (२) में यथा उपबंधित आशय पत्र में निम्नलिखित शर्तें अंतर्विष्ट होंगी, जिनके संबंध में प्रायोजी निकाय से यह अपेक्षा की जाएगी कि वह राज्य में एक निजी विश्वविद्यालय स्थापित करने के लिए उन्हें पूरी करे, अर्थात् :-(एक) वह-(क) मुख्य परिसर स्थापित करेगा;(ख) धारा ११ के उपबंधों के अनुसार विन्यास निधि स्थापित करेगा;(दो) वह स्थापित किए जाने वाले मुख्य परिसर के लिए न्यूनतम २० हैक्टर भूमि प्राप्त करेगा और उसके स्वामित्व संबंधी कागज प्रस्तुत करेगा;(तीन) वह प्रशासनिक प्रयोजन तथा शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित करने के लिए भवन तथा अनुषंगी संरचना के रूप में न्यूनतम २५०० वर्गमीटर निर्मित क्षेत्र उपलब्ध कराएगा।
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.