section 21
कार्य परिषद् का गठन
The Dr. B.R.Ambedkar University of Social Sciences Act, 2015विश्वविद्यालय की कार्य परिषद् का गठन निम्नलिखित से मिलकर होगा :— (एक) विश्वविद्यालय का कुलपति — अध्यक्ष; पदेन-सदस्य (दो) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग या उसके द्वारा नामनिर्दिष्ट व्यक्ति जो उपसचिव से अन्निम श्रेणी का न हो; (तीन) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग या उपसचिव से अन्निम श्रेणी का उसका कोई नामनिर्देशिती; (चार) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग या उपसचिव से अन्निम श्रेणी का उसका कोई नामनिर्देशिती; (पांच) प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वित्त विभाग या उपसचिव से अन्निम श्रेणी का उसका कोई नामनिर्देशिती; (छह) अध्यक्ष (चेयरपर्सन), भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद् या भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली के संचालक से अन्निम श्रेणी का उसका कोई नामनिर्देशिती; (सात) निदेशक, विश्वविद्यालय विस्तार एवं प्रशिक्षण; (आठ) विश्वविद्यालय के तीन संकायाध्यक्ष जो शासी निकाय के सदस्य हों। (नौ) विश्वविद्यालय का कुलसचिव—सचिव; अशासकीय-सदस्य (दस) दो ख्याति प्राप्त समाज विज्ञानी जो शासी निकाय के सदस्य हैं; (ग्यारह) दो ख्याति प्राप्त व्यक्ति जो शासी निकाय के सदस्य हैं;
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.