section 19
Powers and functions of the Governing Body
The Dr. B.R.Ambedkar University of Social Sciences Act, 2015(१) विश्वविद्यालय के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए शासी निकाय समस्त आवश्यक कार्यवाहियां करेगा। (२) शासी निकाय, निम्नलिखित शक्तियों का प्रयोग करेगा- (एक) विश्वविद्यालय के परिनियम बनाना एवं उन्हें संशोधित करना; (दो) प्रगति का पुनर्विलोकन करना तथा विश्वविद्यालय के उद्देश्यों की पूर्ति सुनिश्चित करना; (तीन) कार्य परिषद या इस अधिनियम के अधीन नियुक्त किसी निकाय के किसी प्रस्ताव, सिफारिश, विनिश्चय या प्रतिवेदन को स्वीकार करना, रद्द करना, पुनर्विलोकन करना, अभिखंडित करना या उसे वापस निर्दिष्ट करना; (चार) अध्यादेश में संशोधन को प्रस्तावित करना; (पांच) शासी निकाय के सदस्यों के अतिरिक्त विशेष आमंत्री के रूप में और व्यक्तियों को आमंत्रित करना; (छह) ऐसी अन्य शक्तियों का प्रयोग तथा ऐसे अन्य कृत्यों का निर्वहन करना जो कि अधिनियम द्वारा उसे प्रदत्त किए जाएं।
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.