section 3
धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना तथा निगमन
The Madhya Pradesh Dharmashastra National Law University Act, 2018३. (१) मध्यप्रदेश राज्य में "धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय" के नाम से एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी जो जबलपुर में स्थित होगा.
(२) विश्वविद्यालय, उपधारा (१) में निर्दिष्ट नाम से निगमित निकाय होगा, जिसका शाश्वत उत्तराधिकार होगा और सामान्य मुद्रा होगी. इसे जंगम तथा स्थावर दोनों सम्पत्ति अर्जित करने, धारण करने और व्ययन करने, संविदा करने की शक्ति होगी और वह उक्त नाम से वाद चलाएगा तथा उक्त नाम से उसके विरुद्ध वाद चलाया जाएगा.
(३) विश्वविद्यालय द्वारा या उसके विरुद्ध समस्त वादों और अन्य विधिक कार्यवाही में अभिवचन कुलसचिव या इस प्रयोजन के लिये उसके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि या उसके द्वारा नामनिर्देशित व्यक्ति द्वारा हस्ताक्षरित तथा सत्यापित किए जाएंगे और ऐसे वादों तथा ऐसी कार्यवाही में समस्त आदेशिकाएं कुल सचिव को जारी की जाएंगी और उस पर तामील की जाएंगी.
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.