section 27
Regulations
Pandit Deendayal Upadhayaya Uttrakhand Vishwavidalaya Act, 2011General201149 sections
Chapter 4 Chapter 4
Statutory text
- (1) कतिपय विषयों के लिए विनियम, जो इस अधिनियम के उपबंधों के संगत हों, प्राधिकृत निकायों के द्वारा-- (क) विश्वविद्यालय के अधिकारियों, अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों की सेवा की शर्तें और उनके कार्य; (ख) विश्वविद्यालय के अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया; (ग) विश्वविद्यालय के अधिकारियों, अध्यापकों और कर्मचारियों के लिए आचार संहिता; (घ) विश्वविद्यालय की परीक्षाओं का संचालन और उसमें प्रयोग किए जाने वाले साधन; (ङ) विश्वविद्यालय की डिग्रियों, डिप्लोमाओं, प्रमाण-पत्रों और अन्य शैक्षणिक विशिष्टियों के प्रदान किए जाने के लिए शर्तें; (च) विश्वविद्यालय की डिग्रियों, डिप्लोमाओं, प्रमाण-पत्रों और अन्य शैक्षणिक विशिष्टियों के समकक्ष मान्यता; (छ) अध्यापकों की कार्य-भार के मानक और कार्य-दिवसों की संख्या; (ज) विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली फेलोशिप, छात्रवृत्तियां, मेडल और पुरस्कार; (झ) फीस का निर्धारण और संग्रहण; (ञ) विश्वविद्यालय के परिसर में छात्रावासों और मेसों की व्यवस्था; (ट) विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए परीक्षा-केंद्र; (ठ) विद्यार्थियों का अनुशासन और व्यवहार; (ड) परीक्षा के संचालन हेतु वीक्षकों और परीक्षकों की नियुक्ति; (ढ) विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अधिकार और कर्तव्य।
- (2) विश्वविद्यालय के किसी भी प्राधिकारी की कार्यप्रणाली के लिए उप-धारा
- (1) के अंतर्गत विनियम बनाए जा सकते हैं।
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.