section 2
Definitions
Pandit Deendayal Upadhayaya Uttrakhand Vishwavidalaya Act, 2011Part 1 Part 1
परिभाषाएं, इस अधिनियम में, जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो :- (क) "विश्वविद्यालय" से तात्पर्य इस धारा 3 के अंतर्गत स्थापित विश्वविद्यालय से है; (ख) "परिनियम, अध्यादेश और विनियम" से तात्पर्य इस अधिनियम के अंतर्गत बनाये गए क्रमशः परिनियम, अध्यादेश और विनियम से है; (ग) "महाविद्यालय" से तात्पर्य विश्वविद्यालय द्वारा संबंद्ध (Affiliated) किसी महाविद्यालय से है; (घ) "विश्वविद्यालय अनुदान आयोग" से तात्पर्य विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा 4 के अंतर्गत गठित विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से है; (ङ) "कुलपति" से तात्पर्य विश्वविद्यालय के कुलपति से है; (च) "वित्त अधिकारी" से तात्पर्य विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी से है; (छ) "शिक्षक" से तात्पर्य विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, रीडर, व्याख्याता तथा विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षक के रूप में मान्यता प्राप्त अन्य व्यक्ति से है; (ज) "शिक्षण विभाग" से तात्पर्य विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्थापित किसी विभाग से है; (झ) "छात्र" से तात्पर्य विश्वविद्यालय के अध्यापन कार्यक्रमों में पंजीकृत किसी व्यक्ति से है; (ञ) "राज्य सरकार" से तात्पर्य उत्तराखण्ड राज्य की सरकार से है; (ट) "कम्प्यूटर केन्द्र", "पुस्तकालय", "प्रयोगशाला" और "छात्रालय" से तात्पर्य विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित क्रमशः, कम्प्यूटर केन्द्र, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और छात्रालय से है; (ठ) "बोर्ड" से तात्पर्य प्रबन्ध मण्डल से है; (ड) "अकादमिक परिषद्" से तात्पर्य इस अधिनियम की धारा के अंतर्गत गठित अकादमिक परिषद् से है; (ढ) "परीक्षा" से तात्पर्य विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा से है; (ण) "संबद्धता" से तात्पर्य किसी महाविद्यालय को विश्वविद्यालय के अंतर्गत मान्यता प्रदान करने से है; (त) "प्रबंधक" से तात्पर्य महाविद्यालय के मामलों के प्रबंधन हेतु नियुक्त व्यक्ति या निकायों से है; (थ) "समिति" से तात्पर्य इस अधिनियम के अंतर्गत गठित किसी समिति से है;
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.