section 9
संपरीक्षा-रिपोर्ट की विषय-वस्तु
The Madhya Pradesh Sthaniya Nidhi Samparikha Adhiniyam, 1973General197324 sections
Statutory text
अचालक अपनी रिपोर्ट में निम्नलिखित का विवरण सम्मिलित करेगा:— (क) ऐसा प्रत्येक संदाय जो उसे विधि के प्रतिकूल प्रतीत होता हो; (ख) किसी ऐसी कमी या हानि की, जिसके संबंध में यह प्रतीत होता हो कि वह किसी व्यक्ति की घोर उपेक्षा या अपचार के कारण कारित हुई है, रकम; (ग) किसी धनराशि की ऐसी रकम जो लेखे में लाई जानी चाहिये थी किन्तु किसी व्यक्ति द्वारा लेखे में नहीं लाई गई हो; और (घ) उपर्युक्त खण्ड (क), (ख) तथा (ग) में वर्णित से भिन्न कोई अन्य सारवान् धनौचित्य या अनियमितता; कपट या दुर्विनियोग जिसे वह लेखाओं में देखे।
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.