section 12
प्रथम अपील
The Madhya Pradesh Sthaniya Nidhi Samparikha Adhiniyam, 1973General197324 sections
Statutory text
(1) धारा 1 की उपधारा (1) के अधीन के प्रत्येक आदेश पर से कोई अपील— (क) उस दशा में जबकि ऐसा आदेश किसी सहायक संचालक द्वारा जिसे कि उस धारा के अधीन संचालक की शक्तियों से विनिहित किया गया हो, पारित किया गया हो, उप संचालक को होगी। (ख) उस दशा में जबकि ऐसा आदेश ऐसे उप संचालक द्वारा जिसे कि उस धारा के अधीन संचालक की शक्तियों से विनिहित किया गया हो, पारित किया गया हो, संचालक को होगी। (ग) उस दशा में जबकि ऐसा आदेश संचालक द्वारा पारित किया गया हो आयुवत को होगी। (2) उपधारा (1) के अधीन कोई अपील उस तारीख से जिसको कि वह आदेश अपील करने वाले व्यक्ति को प्राप्त हुआ हो तीस दिन के भीतर की जायेगी।
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.