section 10
सूची का संशोधन
The Madhya Pradesh Nagariya Sthawar Sampati Kar Adhiniyam, 1964(१) संपत्ति कर आयुक्त किसी भी समय, ऐसी शर्तों के अधीन धारा ९ के अधीन रहते हुए, जैसी कि विहित की जायें, सूची को, जहां उसे यह प्रतीत हो कि सूची को अंतिम की गई सूची विद्यमान परिस्थितियों के अनुरूप बनाने के लिये ऐसा करना आवश्यक है, संशोधित या संशोधन कर सकेगा और विशेषतः-- (एक) सूची में किसी लिपिकीय, गणितीय या अन्य प्रत्यक्ष गलती का शोधन कर सकेगा ; (दो) किसी गलत अन्तःस्थापन, लोप या गलत वर्णन का शोधन कर सकेगा ; (तीन) स्थानीय प्राधिकरण से संबंधित सुसंगत विधि के अधीन स्थानीय प्राधिकरण द्वारा तत्समय यथाअवधारित वार्षिक भाड़ा मूल्य को ठीक रूप से अभिलिखित करने के लिये सूची को रूप भेदित कर सकेगा : परन्तु ऐसे किसी भी रूपभेदन की सार्वजनिक सूचना विहित रीति में दी जायगी; (चार) सूची में ऐसे परिवर्द्धन या शोधन कर सकेगा जो उसे निम्नलिखित कारणों से आवश्यक प्रतीत हों-- (क) सूची में सम्मिलित किये गये किसी भवन के, उसका वार्षिक भाड़ा मूल्य गत बार अवधारित किये जाने के पश्चात्, नष्ट हो जाने या उसे सारभूत रूप से नुकसान पहुंचने के कारण; या (ख) उस भूमि या भवन के स्वामित्व में कोई परिवर्तन हो जाने के कारण या उसके कर चुकाने के दायित्वाधीन हो जाने या उसके कर चुकाने के दायित्वाधीन न रहने के कारण; या (ग) यह पाये जाने के कारण कि किसी भूमि या भवन के संबंध में निर्धारित किये गये वार्षिक भाड़ा मूल्य या कर का कपट, दुर्व्यपदेशन या भूल के कारण अशुद्ध रूप से मूल्यांकन या निर्धारण किया गया है ; परन्तु खण्ड (चार) के अन्तर्गत आनेवाले मामलों में तत्समय प्रवृत्त सूची में कोई भी संशोधन तब तक नहीं किया जायगा जब तक कि यथास्थिति उस भूमि या भवन के स्वामी को, सुनवाई का तथा साक्ष्य पेश करने का युक्तियुक्त अवसर न दे दिया गया हो और संपत्ति कर आयुक्त ने किसी आपत्ति पर, जो प्रस्तावित संशोधन के संबंध में स्वामी द्वारा फाइल की जाय, विचार न कर लिया हो तथा उसे विनिश्चित न कर दिया हो. (२) संपत्ति कर आयुक्त, किसी भी समय, किन्तु धारा ७, ८ तथा ९ के उपबंधों का अनुवर्त्तन करने के पश्चात्, कर-निर्धारण-सूची में ऐसे शोधन, रूपभेदन या परिवर्द्धन भी कर सकेगा जो उसे-- (एक) सूची में सम्मिलित किये गये भवन में परिवर्तन या परिवर्द्धन किये जाने के कारण, या
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.