section 4
राजकोषीय -प्रबंधन के सिद्धांत
The Bihar Fiscal Responsibility and Budget Management Act, 2006 Hindiराज्य सरकार निम्नलिखित राजकोषीय प्रबंधन सिद्धांतों द्वारा मार्गदर्शित होगी - (क) पारदर्शिता - राजकोषीय नीति के लक्ष्यों को निर्धारित करने; लोक नीति के क्रियान्वयन तथा राजकोषीय सूचना के प्रकाशन में पारदर्शिता हो ताकि जनता राजकोषीय नीति के संचालन एवं लोक वित्तीय स्थिति की संवीक्षा कर सके; (ख) स्थायित्व एवं भविष्य सूचकता - राजकोषीय नीति निर्धारण प्रक्रिया तथा राजकोषीय नीति जिस प्रकार से अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डालेगी वह स्थायी हो तथा ऐसी हो जिससे भविष्य में इसका रूख जाना जा सके; (ग) उत्तरदायित्व एवं समग्रता - बजट सूत्रण में समग्रता सहित लोक वित्त के प्रबंधन में उत्तरदायित्व हो; (घ) निष्पक्षता - यह सुनिश्चित करने के लिए कि राज्य सरकार के वर्तमान नीति निर्णयों में भावी पीढ़ियों पर उनके वित्तीय भार का सम्यक् ध्यान रखा गया है, निर्णयों में निष्पक्षता हो; (ङ) दक्षता - राजकोषीय नीति के रूपांकन एवं क्रियान्वयन तथा लोक वित्त की आस्तियों एवं दायित्वों के प्रबंधन में दक्षता हो;
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.