section 10
अन्य सुविधाएँ
The Jharkhand Legislative Assembly's Whip (Benefits and Allowances) Act, 2006मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक, सचेतक झारखण्ड विधान मंडल (सदस्यों का वेतन, भत्ता और पेंशन) अधिनियम, 2001 और इसके अधीन बनायी गयी नियमावली के अधीन सदस्य के रूप में यथा अनुज्ञेय मोटर गाड़ी क्रय हेतु ऋण की सुविधा, पोस्टल, ष्टेशनरी एवं कार्यालय व्यय की सुविधा, दैनिक भत्ता एवं यात्रा भत्ता की सुविधा, कम्प्यूटर की सुविधा तथा चिकित्सा भत्ता अनुमन्य होगा । साथ ही मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक, सचेतक को प्रतिवर्ष हवाई एवं जलपोत यात्रा मद में क्रमशः 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार) रुपये, 1,25,000/- (एक लाख पच्चीस हजार) रुपये एवं 1,00,000/- (एक लाख) रुपये अनुमन्य होगा । हवाई/जलपोत यात्रा करने के समय मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक, सचेतक को एक सहयात्री सुविधा अनुमन्य होगी । हवाई यात्रा के लिए प्रावधानित राशि की सीमा तक प्राप्त विपत्रों का भुगतान झारखण्ड विधान-सभा द्वारा किया जायेगा एवं मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग द्वारा पूर्ववत् उपलब्ध कराया जाता रहेगा । सचेतकों को विधान-सभा के सदस्यों को देय रेल कूपन की सुविधा अनुमन्य नहीं होगी ।
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.