section 2
परिभाषाएं
The Madhya Pradesh Nagariya Kshetron Ke Bhoomihin Vyakti (Pattadhriti Adhikaron Ka Pradan Kiya Jana) Adhiniyam, 1984इस अधिनियम में जब तक कि संदर्भ से अन्यथा अपेक्षित न हो- (क) "प्राधिकृत अधिकारी" से अभिप्रेत है जिले का कोई उपखंड अधिकारी या कोई अन्य सहायक कलेक्टर या डिप्टी कलेक्टर, जिसे कलेक्टर आदेश द्वारा ऐसे क्षेत्रों में, जो कि उसमें विनिर्दिष्ट किए जाएं, प्राधिकृत अधिकारी की शक्तियों का प्रयोग करने के लिए विशेष रूप से प्राधिकृत करे; (ख) "निवास गृह" से अभिप्रेत है एक मंजिली झोपड़ी या एक मंजिली अधिरचना, किन्तु उसके अन्तर्गत सरकार या किसी स्थानीय या कानूनी अधिकरण के स्वामित्व का कोई भवन नहीं आएगा ; (ग) विलोपित ; (घ) "भूमिहीन व्यक्ति" से अभिप्रेत है कोई ऐसा व्यक्ति जो किसी नगरीय क्षेत्र में, जहाँ वह वास्तविक रूप से निवास कर रहा है, कोई मकान या भूमि या तो वह अपने स्वयं के नाम पर या अपने कुटुम्ब के किसी सदस्य के नाम से स्वामित्व में नहीं रखता हो; स्पष्टीकरण - इस खंड के प्रयोजन के लिए "कुटुम्ब" के अन्तर्गत आते हैं पति-पत्नी, अवयस्क पुत्र, अविवाहित पुत्री या रक्त पर आधारित कोई नातेदार, जो भूमिहीन व्यक्ति पर पूर्णतः आश्रित हो। (घ-1) "अधिभोग रखना" से अभिप्रेत है नगरीय क्षेत्र में की, राज्य सरकार, स्थानीय निकाय या विकास प्राधिकरण की भूमि का निवास के प्रयोजनों के लिए अधिभोग में रखा जाना; (घ-2) ****** (घ-3) "नगरीय क्षेत्र" से अभिप्रेत है ऐसा क्षेत्र जो मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1956 (क्रमांक 23 सन् 1956) के अधीन गठित नगरपालिक निगम या मध्यप्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1961 (क्रमांक 37 सन् 1961) के अधीन गठित नगर पालिका परिषद् या नगर पंचायत की सीमाओं के भीतर समाविष्ट है या ऐसा क्षेत्र, जो उनकी सीमाओं से पांच किलोमीटर की दूरी के भीतर स्थित है और नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 (क्रमांक 23 सन् 1973) की धारा 64 के अधीन गठित वर्तमान में विघटित विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण का क्षेत्र और नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 (क्रमांक 23 सन् 1973) की धारा 13 के अधीन तैयार की गई विकास योजना के अनुसार योजना क्षेत्र; (घ-4) "सरकारी भूमि" से अभिप्रेत है किसी नगरीय क्षेत्र में स्थित सरकार के राजस्व विभाग की ऐसी रिक्त भूमि जो किसी भी अन्य सरकारी विभाग की विशेष प्रयोजनों के लिए आवंटित नहीं की गई हो;
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.