section 31
Power to make rules
The Bihar Motor Vehicle Taxation Act, 1994The State Government may make rules for the implementation of the provisions of this Act. Without prejudice to the generality of the foregoing powers, such rules may provide for the forms of declaration to be submitted, particulars mentioned therein, documents and evidence to be filed, and matters related thereto. (1) राज्य सरकार इस अधिनियम के प्रावधानों के कार्यान्वयन के लिये नियम बना सकेगी। (2) पूर्वगामी शक्तियों की व्यापकता पर प्रभाव डाले बिना ऐसे नियम, उसमें से विहित किये जा सकेंगे, यथा-(i) कर, इस अधिनियम के अधीन देय होने वाले परपत्र, उसमें वर्णित विशिष्ट विवरण एवं सबूत तथा उसे दाखिल करने की रीति; (ii) कर-प्रतीक का स्वरूप तथा उसका प्रदर्शन; (iii) करारोपण पदाधिकारी को नियुक्त करना एवं उनके क्षेत्राधिकार को परिभाषित करना; (iv) अपील या पुनरीक्षण प्रस्तुत करने की रीति, समय-सीमा तथा सुनवाई; (v) करारोपण पदाधिकारी के शक्तियों एवं कर्तव्यों का विनियमन; (vi) कर वापसी, कटौती या माफी के दावों को विहित करना; (vii) धारा 21 एवं 22 के अन्तर्गत वाहनों की जप्ती, निरोध, नीलामी, बिक्री एवं निष्पादन की रीति को विनियमित करना; (viii) अपील या पुनरीक्षण के निष्पादन को विहित करना; (ix) कर-प्रतीक की दूसरी प्रति एवं करारोपण पदाधिकारी के अभिलेख की प्रमाणित प्रति निर्गमन के लिये देय शुल्क; (x) करारोपण से संबंधित मामलों के निष्पादन की रीति विहित करना; (xi) धारा 9 के अन्तर्गत अनापत्ति प्रमाण-पत्र के प्रपत्र एवं निर्गमन की रीति; (xii) अन्य मामले जो विहित किये जायें या किये जाने योग्य हों। (3) इस अधिनियम के अधीन बनाया गया प्रत्येक नियम बनाये जाने के तुरंत बाद राज्य विधानमंडल के प्रत्येक सदन के समक्ष जब वह सत्र में हो कुल चौदह दिनों की अवधि के लिए रखा जायेगा जो एक ही सत्र में हो अथवा एक से अधिक सत्र में हो, जिस सत्र में इसे प्रस्तुत किया जाय उस सत्र में या उसके तुरंत बाद वाले सत्र में दोनों सदन नियम में जो उपान्तरण करने को सहमत हो अथवा यदि इस बात पर सहमत हो कि नियम बनाया ही नहीं जाना चाहिये तो उसके बाद वह नियम यथास्थिति, या तो रूपान्तरित रूप में प्रभावी होगा या प्रभावी नहीं होगा, किन्तु नियम के ऐसे रूपान्तरण या वातिल होने से उस नियम के अधीन पहले किये गये किसी कार्य की मान्यता पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Study data processing for this section.
PDF: pending for this language.