Bare Act
Madhya Pradesh Vas Th N Dakh Lk R Bhumiswamy Adhik Ron K Prad N Kiya J N Senso H N Adhiniy M 2012
General20124 sections
1. संक्षिप्त नाम
Statutory text
१. इस अधिनियम का संक्षिप्त नाम मध्यप्रदेश वासस्थान दखलकार (भूमिस्वामी अधिकारों का प्रदान किया जाना) संशोधन अधिनियम, २०१२ है.
2. धारा २ का संशोधन
Statutory text
२. मध्यप्रदेश वासस्थान दखलकार (भूमिस्वामी अधिकारों का प्रदान किया जाना) अधिनियम, १९८० (क्रमांक ४ सन् १९८०) (जो इसमें इसके पश्चात् मूल अधिनियम के नाम से निर्दिष्ट है) की धारा २ में, अंक तथा शब्द "१४ अप्रैल, २००३" के स्थान पर, अंक तथा शब्द "३१ दिसम्बर, २०११" स्थापित किए जाएं.
3. धारा ३ का संशोधन
Statutory text
३. मूल अधिनियम की धारा ३ में खण्ड (दो) तथा (तीन) में, अंक तथा शब्द "१४ अप्रैल, २००३" के स्थान पर, अंक तथा शब्द "३१ दिसम्बर, २०११" स्थापित किए जाएं.
4. धारा ४ का संशोधन
Statutory text
४. मूल अधिनियम की धारा ४ की उपधारा (१) में, अंक तथा शब्द "१४ अप्रैल, २००३" के स्थान पर, अंक तथा शब्द "३१ दिसम्बर, २०११" स्थापित किए जाएं.
PDF: pending for this language.